अबनाः यमन के एक अधिकारी ने बताया है कि टेक्नोक्रेट सरकार के गठन के बारे में वर्तमान सरकार और हौसी प्रदर्शनकारियों के बीच वार्ता विफल हो गई।
अब्दुल मालिक अल मीख़ालफ़ी ने रविवार को बताया कि हौसियों ने हर उस प्रस्ताव को अस्वीकार कर दिया जो प्रस्तुत किये गए थे। सूत्रों ने बताया कि हौसियों से कहा गया था कि समझौते पर हस्ताक्षर के एक महीने के भीतर टेक्नोक्रेट्स सरकार का गठन किया जाए। गुरूवार से हौसियों के नेता अब्दुलमलिक अल हौसी और यमन के राष्ट्रपति का प्रतनिधित्व करने वाले एक शिष्टमण्डल के बीच वार्ता जारी थी जो अब टूट गई है। सरकार हौसियों की ओर से किये जा रहे विरोध प्रदर्शन को रुकवाने के प्रयास कर रही है।
ज्ञात रहे कि यमन की राजधानी सनआ में हौसी समर्थक उस सड़क पर विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं जहां पर कई मंत्रालय स्थित हैं और जो मार्ग अन्तर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे की ओर जाता है। प्रदर्शनकारियों का कहना है कि जबतक उनकी मांगें नहीं पूरी होतीं उस समय तक वे विरोध प्रदर्शन जारी रखेंगे।
प्रदर्शनकारियों ने यमन की वर्तमान सरकार पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए इस देश के शीया समुदाय के अधिकारों का हनन किए जाने पर विरोध जताया है।
24 अगस्त 2014 - 19:23
समाचार कोड: 633234
यमन के एक अधिकारी ने बताया है कि टेक्नोक्रेट सरकार के गठन के बारे में वर्तमान सरकार और हौसी प्रदर्शनकारियों के बीच वार्ता विफल हो गई।